एआर रहमान के तलाक के बीच उनकी बेसिस्ट मोहिनी ने भी की पति से अलग होने की घोषणा
संगीतकार एआर रहमान द्वारा पत्नी सायरा बानो से तलाक लिए जाने के बीच उनकी बेसिस्ट 29-वर्षीय मोहिनी डे ने भी अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने की घोषणा की है। एआर रहमान के पोस्ट से कुछ घंटे पहले मोहिनी-मार्क ने बयान जारी कर कहा, "हम अलग हो गए हैं...हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे...हम जीवन में अलग-अलग चीज़ें चाहते हैं।"