एआर रहमान मेरे पिता जैसे हैं, उनकी बेटी मेरी उम्र की है: उनसे नाम जोड़े जाने पर मोहिनी डे
संगीतकार एआर रहमान के बैंड की बेसिस्ट मोहिनी डे ने एआर के साथ अपने संबंधों की अफवाहों को खारिज़ करते हुए कहा है, "वह बिल्कुल मेरे पिता की तरह हैं। उनकी बेटी बिल्कुल मेरी उम्र की है।" दरअसल, एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने की खबर के कुछ घंटों बाद मोहिनी ने अपने तलाक की घोषणा की थी।