ए.आर. रहमान की बेटी खतीजा की हुई शादी, कंपोज़र ने शेयर की तस्वीर

सिंगर-कंपोज़र ए.आर. रहमान ने गुरुवार को बताया कि उनकी बेटी खतीजा की शादी रियासदीन शेख मोहम्मद से हो गई। रहमान ने शादी समारोह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अल्लाह जोड़े पर अपनी सलामती बनाए रखे।" गौरतलब है कि पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर और उद्यमी रियासदीन व खतीजा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी।

Load More