एएसआई ने वाराणसी के कोर्ट में पेश की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को वाराणसी (यूपी) के ज़िला कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 1,500 से अधिक पेज की इस रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के सामने पेश किया गया। हिंदू याचिकाकर्ताओं का दावा है कि एक मंदिर को तोड़कर उसके परिसर में यह मस्जिद बनाई गई थी।

Load More