एक अधिकारी ऐसा भी! 17 माह से साइकल से महाराष्ट्र में काम पर जाते हैं एडिशनल कलेक्टर
विजय भाकरे पिछले 17-महीनों से अहेरी (महाराष्ट्र) में बतौर एडिशनल कलेक्टर कार्यरत हैं। कोई सरकारी वाहन नहीं होने के कारण वह अपनी रेंजर साइकल से ही ड्यूटी पर जाते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपने अधिकारियों की साइकलों का उपयोग किया, नदियों को नाव से पार किया और आंतरिक गांवों तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा भी की।