एक आईपीएल सीज़न में लगातार 6 मैच हारने और 6 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल के एक सीज़न में लगातार 6 मैच हारने और 6 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी टी20 टूर्नामेंट के एक सीज़न में 150+ छक्के लगाने वाली पहली टीम भी बन गई है। गौरतलब है, आरसीबी ने शनिवार को सीएसके को हराकर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ्स में अपनी जगह बना ली है।