एक इस्तीफा पोर्टल भी बनाए सरकार: हरियाणा में कई नेताओं के BJP छोड़ने पर दुष्यंत चौटाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर कई बीजेपी नेताओं के पार्टी छोड़ने पर जेजेपी नेता व राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी का मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने X पर लिखा है, "नेताओं को ऐसे ना रुलाया जाए, समाज सेवा का मौका दिलाया जाए, पोर्टल सरकार से मेरा निवेदन है, एक इस्तीफा पोर्टल भी बनाया जाए।"