एक ऐतिहासिक गलती है सिंधु जल संधि: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2025 में कहा है, "हमसे एक ऐतिहासिक गलती हुई थी और वह गलती थी सिंधु जल संधि जो 1960 में हुई थी।" उन्होंने कहा, "यह हमारे देश व किसानों का दुर्भाग्य था कि हमारे देश से बहने वाली नदियों का 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया गया था।"