एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का हुआ निधन
वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के दिग्गज सर गारफील्ड 'गैरी' सोबर्स का शुक्रवार को 89-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने 90वें जन्मदिन से 11-दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गए। सोबर्स ने 93 टेस्ट में 8,032-रन बनाए और 235-विकेट लिए। 1968 में वह नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले पेशेवर क्रिकेटर बने थे।