एक और IT कंपनी ने पेश किए शानदार नतीजे, HCL टेक का Q1 मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़
TCS के बाद IT फर्म HCL टेक ने जून तिमाही (Q1FY27) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़ और राजस्व 14% बढ़कर ₹34,579 करोड़ रहा, जो अनुमान से बेहतर है। कंपनी ने FY27 के लिए 1-4% राजस्व वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा और ₹12/शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया।