एक और कर्ज़े के लिए बधाई: पाक पत्रकार के IMF फंड को लेकर पोस्ट पर ऐक्ट्रेस गुल पनाग

पाकिस्तानी पत्रकार शहबाज रज़ा ने X पर लिखा, "भारत की अपमानजनक हार, आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने $1 बिलियन की दूसरी लोन की किस्त को मंजूरी दे दी।" रज़ा के पोस्ट पर अभिनेत्री गुल पनाग ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, "एक और कर्ज़े के लिए बधाई...हमें पैसे की ज़रूरत नहीं...आपको है। हमने 1993 से आईएमएफ से वित्तीय सहायता नहीं ली।"

Load More