एक के बाद एक धमाकों से दहला पाकिस्तान, 7 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को लगातार दो बम धमाकों में कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पहला धमाका एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया जबकि दूसरा विस्फोट बचावकर्मियों के मौके पर पहुंचने के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बम रिमोट से नियंत्रित किए गए थे।