एक के बदले 4 बोनस शेयर देगी जिंदल वर्ल्डवाइड, 2 महीने में 46% चढ़ा स्टॉक
जिंदल वर्ल्डवाइड ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का एलान किया है जिसका मतलब है कि शेयरधारकों को एक शेयर के बदले 4 शेयर मिलेंगे। इस एलान के बाद कंपनी के शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गए। कंपनी का स्टॉक पिछले 2 महीने में करीब 46% चढ़ा है।