एक कैलेंडर इयर में 4 वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं स्मृति मंधाना
भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना एक कैलेंडर इयर में 4 वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। स्मृति ने भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में खेले गए तीसरे वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की और 105 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 83 रनों से यह मैच और 3-0 से सीरीज़ जीत गया।