एक कॉल के कारण केरल के कारोबारी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड में गंवाए ₹7.55 करोड़
चेरतला (केरल) के 33-वर्षीय कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड में ₹7.55 करोड़ ठग लिए गए हैं। अज्ञात ठगों ने कारोबारी को कॉल कर कहा था कि वे प्रतिष्ठित इन्वेस्को कैपिटल और गोल्डमैन सैक्स के साथ काम करते हैं और वे उन्हें ज़्यादा रिटर्न दिला सकते हैं। कारोबारी ने जब पैसे निकालने की कोशिश की तब उसे ठगी का पता चला।