एक कद्दू बेचकर कमाए पैसों से शख्स ने खरीदा लॉटरी का टिकट, जीते ₹1.2 करोड़
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में हाल ही में एक शख्स ने एक कद्दू बेचकर कमाए $10 (₹835) से एक लॉटरी टिकट खरीदा जिसके बाद उसने ₹1.2 करोड़ जीत लिए। शख्स ने बताया कि पहले उसे लगा कि उसने $1,000 (तकरीबन ₹83,500) जीते हैं। शख्स ने बताया, "मैं हर साल कद्दू उगाता हूं और उन्हें बेच देता हूं।"