एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाएगी सरकार, मिल सकेगी 300 यूनिट/माह तक फ्री बिजली: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 पेश करते हुए कहा कि रूफ-टॉप सोलराइज़ेशन योजना के तहत सरकार एक करोड़ परिवारों की छतों पर सोलर पैनल लगाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इससे हर परिवार 300 यूनिट/महीना तक फ्री बिजली हासिल करने में सक्षम होगा। बकौल सीतारमण, इससे हर साल ₹15,000-₹18,000 तक की बचत होगी।

Load More