एक कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा था कि तुम अच्छी हो लेकिन तुम्हारा चेहरा सामान्य है: रकुल
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने बताया है कि उनके डेब्यू से पहले एक ऑडिशन में जाने पर वहां के कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था, "तुम बहुत अच्छी हो लेकिन तुम्हारा चेहरा सामान्य है...मेरे हिसाब से यही एकमात्र दिक्कत है।" बकौल ऐक्ट्रेस, "मैंने उसे जवाब दिया...'अब यही है जो है।' मैंने उस शख्स को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की।"