एक किडनी के साथ भी लोग सामान्य जीवन जीते हैं: मलिक की ज़मानत याचिका का विरोध कर ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर ज़मानत याचिका का विरोध किया। ईडी ने कहा कि कई लोग एक किडनी के साथ भी सामान्य जीवन जीते हैं। दरअसल, मलिक ने कोर्ट में अपने क्रॉनिक किडनी रोग का हवाला देते हुए मेडिकल ग्राउंड पर ज़मानत मांगी है।