एक किमी दूर से सिक्के पर निशाना साधने में सक्षम यूके के पहले लेज़र हथियार का वीडियो आया सामने
यूके के रक्षा मंत्रालय ने अपने पहले लेज़र हथियार 'ड्रैगनफायर' की टेस्टिंग का वीडियो जारी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हथियार को आसमान में ड्रोन को मार गिराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि यह हथियार एक किलोमीटर दूर से सिक्के पर काफी सटीकता से निशाना साधने में सक्षम है।