एक गाने के लिए ₹10-₹15 हज़ार लेती थी, पहली बार नागार्जुन ने ही मेरी फीस बढ़ाई थी: फराह
फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अनुभवों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "मैंने साउथ के कई निर्देशकों के साथ काम किया है और वहीं से अनुशासन सीखा है।" उन्होंने बताया, "मैं पहले एक गाने के लिए ₹10-₹15 हज़ार लेती थी और अभिनेता नागार्जुन ने पहली बार मेरी फीस बढ़ाई थी।"