एक घुटना ट्रांसप्लांट कराने में कितना आता है खर्चा? जानें कब पड़ती है इसकी ज़रूरत
उम्र बढ़ने या चोट के बाद जब घुटनों में लगातार दर्द, सूजन और चलने में परेशानी होने लगे और दवाएं या फिजियोथेरेपी असर न करें, तब डॉक्टर नी रिप्लेसमेंट (घुटना ट्रांसप्लांट) की सलाह देते हैं। इस सर्जरी में ₹1.5 लाख से ₹6 लाख तक खर्च आ सकता है जो डॉक्टर की विशेषज्ञता और इम्प्लांट की क्वॉलिटी पर निर्भर करता है।