एक घर पर रेड में राशन के डिब्बों व तकिए के कवर में ओडिशा पुलिस को मिले लाखों रुपए
भद्रक (ओडिशा) में एक महिला ड्रग तस्कर के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 50 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹25 लाख कैश बरामद किया है। बिस्तर व गद्दों के नीचे और चावल, दाल व स्नैक्स के डिब्बों व तकिए के कवर में नोट छिपाए गए थे। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और जांच जारी है।