एक चुटकी सिंदूर की ताकत देख ली आतंकवादियों: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर नेहा राठौर
भारतीय सेना द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने X पर लगातार दो पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "भारतीय सेना ज़िंदाबाद, जय हिंद।" वहीं, दूसरी पोस्ट में नेहा ने लिखा, "एक चुटकी सिंदूर की ताकत देख ली आतंकवादियों।" भारतीय सेना ने पाकिस्तान व पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।