एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पदों पर निकली भर्ती
भारतीय एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक (एक्जिम बैंक) में मैनेजमेंट ट्रेनी (बैंकिंग ऑपरेशंस) के 50 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर 18 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 60% अंकों के साथ ग्रैजुएशन, पोस्ट ग्रैजुएशन होना ज़रूरी है और आयुसीमा 21 से 28 साल निर्धारित की गई है।