एक जैसे हैं ओसामा बिन लादेन व पाक सेना प्रमुख मुनीर: पहलगाम हमले पर पूर्व पेंटागन अधिकारी
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले पर कहा है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अल-कायदा पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन एक जैसे ही हैं। उन्होंने कहा, "दोनों में केवल इतना अंतर है कि ओसामा गुफा में रहता था और मुनीर महल में रहता है...मुनीर का अंत ओसामा जैसा होना चाहिए।"