एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया: कंगना को थप्पड़ मारे जाने पर संजय राउत

मंडी (हिमाचल प्रदेश) से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है। उन्होंने कहा, "मुझे कंगना से हमदर्दी है।"

Load More