एक जैसे नाम वाले 2 लोगों के शवों की महाराष्ट्र में हुई अदला-बदली, बाद में मूछों से हुई पहचान
रायगढ़ (महाराष्ट्र) के एमजीएम अस्पताल में एक जैसे नाम (रमाकांत पाटिल व राम पाटिल) वाले 2 लोगों के शवों की अदला-बदली होने का मामला सामने आया है। अंत्येष्टि से पहले दोनों के परिवारों ने उनकी मूछों में फर्क मिलने पर अस्पताल से संपर्क किया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिवारों ने शव लेने से पहले उन्हें देखा था।