एक टी20I मैच में स्पिनर्स के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने अभिषेक शर्मा
भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में स्पिनर्स के खिलाफ कुल 65 रन बनाए जिसके साथ ही एक टी20I मैच में स्पिनर्स के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले वह भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था जिन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन बनाए थे।