एक टाइपिंग एरर ने थमाया ₹2.58 करोड़ का टैक्स नोटिस! पटना की सीमा को ज़मीन बेचना पड़ा भारी
पटना की सीमा ने 2016 में ₹4.5 करोड़ में ज़मीन बेची और ₹2.62 करोड़ में दिल्ली में नया घर खरीदा। हालांकि, आईटीआर फाइलिंग में उन्होंने छूट का दावा सेक्शन 54F के बजाय सेक्शन 54 में कर दिया जिसपर आयकर विभाग ने 2019 में उन्हें ₹2.58 करोड़ का नोटिस भेजा। अब इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल पटना ने उन्हें राहत दी है।