एक टाइम खाती थी तो दूसरी बार सोचना पड़ता था: पीएम मोदी से मुद्रा योजना की लाभार्थी
मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर योजना की लाभार्थी पूनम कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया, "मेरे यहां इतनी गरीबी थी कि अगर मैं एक टाइम खाती थी तो दूसरी बार सोचना पड़ता था।" पूनम ने कहा, "योजना से मिले ₹8 लाख लोन से व्यापार किया और अब एक महीने का ₹60 हज़ार कमा लेती हूं।"