एक टीम से खेले इशान किशन और पाक गेंदबाज़ अब्बास, जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को लगाया गले
काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशर के खिलाफ मैच में नॉटिंघमशर के पाकिस्तानी गेंदबाज़ मोहम्मद अब्बास ने विकेट लिया तो टीम के भारतीय विकेटकीपर इशान किशन ने अब्बास को गले लगा लिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने दोनों को ट्रोल किया है जबकि कई फैन्स ने समर्थन किया है। एक ने लिखा, "दोनों पेशेवर क्रिकेटर हैं।"