एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला गेंदबाज़ बनीं स्नेह राणा
स्पिनर स्नेह राणा एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला गेंदबाज़ बन गई हैं। स्नेह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में 8 व दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। इससे पहले 2006 में भारत की पूर्व महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट लिए थे।