एक टेस्ट सीरीज़ में किस टीम ने बनाए हैं सर्वाधिक रन? भारत ने तोड़ा 96 साल पुराना रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने 1989 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक 3,877-रन बनाए थे। वहीं, 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 3,809-रन जड़कर एक टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत ने इंग्लैंड का 96-साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जिसने 1928/29 में एक सीरीज़ में 3,757-रन बनाए थे।