'भूलभुलैया 3' फेम अरुण कुशवाह के पिता का हुआ निधन, ऐक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
'भूलभुलैया 3' और 'लुका छुपी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर व कंटेंट क्रिएटर अरुण कुशवाह के पिता का निधन हो गया है। अरुण ने इंस्टाग्राम पर पिता संग पुरानी फोटोज़ शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "पापा, मेरी आखिरी सांस तक आप मुझमें ज़िंदा रहेंगे और फिर हम एक बार और एक-दूसरे को गले लगाएंगे।"