एक डायरेक्टर ने कहा था 'इज़्ज़त की परवाह है तो इंडस्ट्री छोड़ दो': 'गुल्लक' फेम जमील
वेब सीरीज़ 'गुल्लक' फेम जमील खान ने बताया है कि एक बार एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें अपने सम्मान की परवाह है तो वह इंडस्ट्री छोड़ दें। उन्होंने कहा, "(डायरेक्टर ने कहा था) आप जैसे बहुत सारे लोग यहां आते हैं, धक्के खाते हैं और...लौट जाते हैं फिर उनके शहर में लोग उनका मज़ाक उड़ाते हैं।"