एक तार से कैसे चलती है इलेक्ट्रिक ट्रेन जबकि घरों में बिजली के लिए यूज़ होते हैं 2 तार?
इलेक्ट्रिक ट्रेनों को ओवरहेड-वायर से करंट मिलता है और पेंटोग्राफ, इंजन में ट्रांसफॉर्मर तक लगातार बिजली पहुंचाता है। यह बिजली एक्सल-ब्रश से पहिए और पहिए से लाइन और लाइन से न्यूट्रल-वायर में जाती है। फिर रेक्टिफायर, एसी-करंट को डीसी में कन्वर्ट कर इन्वर्टर्स में भेजता है जहां से यह 3-फेज़ एसी मोटर्स में जाता है जो पहियों को घुमाता है।