एक तो दोस्त ने कुछ किया नहीं और वह कंझावला पीड़िता को बदनाम करने में लगी हुई है: स्वाति
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंझावला पीड़िता की दोस्त को लेकर कहा है, "वह बार-बार कह रही है कि पीड़िता की गलती थी।" उन्होंने कहा, "एक तो दोस्त ने कुछ किया नहीं, जब पुलिस इसके पास पहुंची तब से लेकर अब तक वह पीड़िता को बदनाम करने में लगी हुई है...इसकी बातों पर विश्वास नहीं कर सकते।"