'एक था टाइगर' के दौरान सलमान-कटरीना का ब्रेकअप हुआ था, वे सहज नहीं थे: कबीर खान
फिल्ममेकर कबीर खान ने हाल ही में बताया है कि 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' के लिए कास्ट किए जाने के दौरान अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री कटरीना कैफ का ब्रेकअप हुआ था। उन्होंने बताया, "कटरीना को साइन करने के बाद सलमान को अप्रोच किया गया था। वे दोनों साथ काम करने के लिए सहज नहीं थे।"