एक दिन का ₹5 लाख चार्ज करते हैं डॉली चायवाला, 4-5 स्टार होटल की बुकिंग अलग: कुवैत का ब्लॉगर
कुवैत के एक फूड ब्लॉगर ने डॉली चायवाला के एक दिन के प्रमोशनल खर्चे को लेकर बताया है कि वह एक दिन के लिए ₹5 लाख चार्ज करते हैं। उन्होंने बताया, "इतना ही नहीं, उनके साथ एक और शख्स आएगा। 4-5 स्टार होटल की बुकिंग अलग।" उन्होंने बताया, "मैं डॉली चायवाला को कुवैत बुलाना चाहता था...लेकिन उनकी मांगे बहुत थीं।"