एक दिन की तेज़ी के बाद आज फिर लुढ़का भारतीय शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 300+ अंक गिरकर हुआ बंद
एक दिन की तेज़ी के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 368 अंक गिरकर 80,235 और निफ्टी 97 अंकों की गिरावट के साथ 24,487 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 18 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिनमें सबसे बड़ी गिरावट बजाज फाइनेंस (2.87%), ट्रेंट (1.36%) और हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.35%) में दर्ज की गई।