एक दिन पहले करीब 1200 अंक टूटने के बाद 759 अंक चढ़ा सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार के गुुरुवार को करीब 1200 अंक टूटकर गिरने के बाद शुक्रवार को बाज़ार में तेज़ी देखी गई और सेंसेक्स 759.05 अंक (0.96%) चढ़कर 79,802.79 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 216.95 अंक (0.91%) बढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ है। शुक्रवार को भारती एयरटेल, सन फार्मा, एमऐंडएम, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स में रहे।