एक दिन में ₹1800/शेयर से अधिक चढ़े न्यूलैंड लैबोरेटरीज़ के शेयर
बीएसई पर कारोबार के दौरान शुक्रवार को न्यूलैंड लैबोरेटरीज़ के शेयरों में ₹1800/शेयर से अधिक की तेज़ी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुक्रवार को ₹9400.45/शेयर पर खुले थे और कारोबार के दौरान अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹11,239.80/शेयर पर पहुंच गए थे। गौरतलब है कि आज सेंसेक्स 885.60 अंक जबकि निफ्टी 293.20 अंक टूटकर बंद हुआ।