एक दिन में $70 बिलियन बढ़ी ओरेकल के चेयरमैन की नेटवर्थ, मस्क के करीब पहुंचे
ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन मंगलवार को सबसे अधिक नेटवर्थ के मामले में दुनिया के सबसे अमीर शख्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के करीब पहुंच गए। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी की तिमाही नतीजों के बाद एलिसन की नेटवर्थ 1 दिन में $70 बिलियन बढ़कर $364 बिलियन हो गई जिसके बाद एलिसन, मस्क से केवल $20 बिलियन पीछे हैं।