एक दिन में 3000% चढ़ने के बाद यह शेयर धड़ाम, तीन ही दिन में डुबो दी 70% पूंजी
अमेरिकी स्टॉक मार्केट में लिस्टेड एटको होल्डिंग्स के शेयर सोमवार को 3000% उछलने के बाद मंगलवार को 11%, बुधवार को 40% और गुरुवार को 25% टूट गया। सोमवार को 20 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ था और मंगलवार को यह वॉल्यूम गिरकर 1.9 करोड़ पर आ गया। बुधवार को यह 68 लाख और गुरुवार को 38 लाख पर आ गया।