एक दिन में कितना कमा लेते हैं कनाडा के ट्रक ड्राइवर? भारत से कितनी अधिक होती है कमाई?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आम ट्रक ड्राइवर कनाडा में भारतीय रुपयों में रोज़ लगभग 10,000 से 15,000 तक कमाता है जबकि भारत में ट्रक ड्राइवर हर महीने औसतन ₹15,000 से ₹25,000 कमाते हैं। बकौल रिपोर्ट, कनाडा के ट्रक ड्राइवर भारत के ट्रक ड्राइवरों के मुकाबले 10 से 15 गुना अधिक कमाते हैं। कई भारतीय भी कनाडा में ट्रक चलाते हैं।