एक देश में 200 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक देश में 200 छक्के जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे में अपनी पारी का चौथा छक्के जड़ने के साथ ही भारतीय ज़मीन पर 200 छक्के जड़ने का आंकड़ा पूरा किया। वेस्टइंडीज़ में 147 छक्कों के साथ क्रिस गेल इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।