एक दिन आएगा जब पाक, भारत के साथ कूटनीतिक व आर्थिक रूप से जुड़ सकेगा: पाकिस्तानी मंत्री
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने बुधवार को कहा कि उनके देश के भारत के साथ संबंध स्पष्ट रूप से आगे नहीं बढ़ रहे हैं। बकौल ज़रदारी, उन्हें उम्मीद है कि एक दिन आएगा जब पाकिस्तान, भारत के साथ कूटनीतिक और आर्थिक रूप से भी जुड़ सकेगा। उन्होंने आगे कहा, "संघर्षों को हल करना सभी के हित में है।"