एक दिन टाली गई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज़ डेट
आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज़ से एक दिन पहले टल गई है। मेकर्स ने बताया है कि ईद के कारण अब फिल्म 11 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज़ होगी। फिल्म के ऐक्टर्स अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर रिलीज़ टलने के बारे में बताया है। वे फिलहाल फिल्म के प्रमोशन के लिए यूएई गए हैं।