एक दिन बच्चे कहेंगे 'चंदा मामा बस एक टूर के': चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कहा है, "हम सभी धरती को मां और चांद को मामा बुलाते हैं।" उन्होंने कहा, "कभी कहा जाता था 'चंदा मामा दूर के' लेकिन एक दिन आएगा जब बच्चे कहेंगे 'चंदा मामा बस एक टूर के'।" 14 जुलाई को यह मिशन लॉन्च हुआ था।